फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee : fight in baraat, three injured

रुड़कीः शादी में दो युवकों के बीच मजाक ने लिया मारपीट रूप, बरातियों में चले डंडे, तीन घायल

Sat, 07 Mar 2020 05:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Mar 2020 05:46 PM IST
सार

  • रामपुर गांव का मामला, गांव से ही आई थी एक बरात
  • बरातियों में शामिल दो युवकों ने एक-दूसरे पर किया हमला

विज्ञापन
roorkee : fight in baraat, three injured
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रामपुर गांव में दो युवकों के बीच मजाक ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों ने एक-दूसरे के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इसमें दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को रिश्तेदार लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और मामले की जानकारी अस्पताल पुलिस चौकी को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में शनिवार को गांव से ही बारात आई थी। शादी में शामिल बराती आपस में बैठकर मजाक कर रहे थे। इस बीच दो युवकों में मजाक करते समय बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई कर दी। देखते ही देखते दोनों के हाथ में डंडे आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

मच गई भगदड़

दोनों युवकों ने एक-दूसरे के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गए और बरात में भगदड़ मच गई। किसी तरह बरात में शामिल लोगों ने बीच बचाव कराया। दोनों को रिश्तेदार लहूलुहान हालत में रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे।

यहां अस्पताल में भीड़ जमा होने की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह और चौकी प्रभारी नितेश शाह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरात में शामिल रामपुर गांव निवासी यूसुफ और सुहेल में विवाद हो गया था। दोनों के सिर में चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed