फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee : Cyber fraud theft money from closed credit cards

साइबर ठगों ने बंद क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.35 लाख, पुलिस के उड़ गए होश

Sun, 08 Mar 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Mar 2020 04:00 AM IST
सार

  • डॉक्टर के क्रेडिट कार्ड से 1.35 लाख उड़ाए
  • क्रेडिट कार्ड बंद होने के बाद भी साइबर ठगों ने खाते से निकाली रकम
  • डॉक्टर ने पुलिस को दी जानकारी, पुलिस मामले की कर रही जांच

विज्ञापन
roorkee : Cyber fraud theft money from closed credit cards
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

साइबर ठगों ने एक डॉक्टर के क्रेडिट कार्ड के जरिये खाते से एक लाख से भी अधिक की रकम साफ कर दी। डॉक्टर के पास मोबाइल पर मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आननफानन में बैंक पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले को साइबर सेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी सतीश कुमार पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने एक बैंक का कुछ माह पूर्व क्रेडिट कार्ड बनवाया था। क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद भी वह उसे प्रयोग में नहीं लाते थे। इस बीच उन्होंने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग न होने के चलते बैंक में उसे बंद कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बैंक ने प्रार्थना पत्र के आधार पर क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को उनके पास मोबाइल पर खाते से क्रेडिट कार्ड के जरिये 1.35 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इतनी बड़ी रकम निकाले जाने का मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। वह आननफानन में बैंक पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पता चला कि क्रेडिट कार्ड के जरिये ही रकम निकाली गई है। जबकि वह क्रेडिट कार्ड पहले ही बंद करवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो परिचित ने प्रयोग किया क्रेडिट कार्ड

बंद क्रेडिट कार्ड के जरिये रुपये निकाले जाने की घटना से बैंक अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड के जरिये ही उनके खाते से रकम निकाली है, लेकिन वह यह जवाब नहीं दे पाए कि बंद क्रेडिट कार्ड से रकम कैसे निकली।

बैंक अधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही। साथ ही बाद में जांच करने का आश्वासन दिया। शनिवार को डॉक्टर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है। 

क्रेडिट कार्ड बंद होने के बाद भी खाते से इतनी बड़ी रकम निकालने के मामले में आशंका जताई जता रही है कि किसी परिचित ने तो कार्ड का प्रयोग तो नहीं किया है। पुलिस भी ऐसा ही मानकर चल रही है कि किसी परिचित ने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग उसे बंद होने से पहले किया हो और मामले की जानकारी अब मैसेज के जरिये मिली हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed