{"_id":"6637470269aacb53010eb0ae","slug":"roorkee-crime-news-missing-boy-murder-stabbed-by-knife-dead-body-found-in-solani-river-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सोलानी नदी में मिला शव, शरीर पर हैं कई निशान, कल से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सोलानी नदी में मिला शव, शरीर पर हैं कई निशान, कल से था लापता
Sun, 05 May 2024 02:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 May 2024 02:19 PM IST
सार
Roorkee Crime News: पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। युवक कल से घर से लापता था।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को सोलानी नदी में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कई चाकू के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले की जांच को लेकर हरिद्वार से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही माैके पर पहुंचे एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। ऐसे में साफ है कि युवक की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका गया है।
विज्ञापन
Dehradun Accident: एलआईसी मंडी के पास हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक माैत
विज्ञापन
Trending Videos
बताया कि युवक की पहचान पश्चिम अंबर तालाब निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। युवक को दुर्गा चौक पर देखा गया था। युवक कल से घर से लापता था। बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।