{"_id":"663743c2b11e57c1ed0b289d","slug":"dehradun-accident-news-car-collides-with-tree-near-lic-mandi-two-people-dieddehradun-accident-news-dehradun-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Accident: एलआईसी मंडी के पास हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Accident: एलआईसी मंडी के पास हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक माैत
Sun, 05 May 2024 02:08 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 May 2024 02:08 PM IST
सार
Dehradun Accident News: एक कार तड़के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दाैरान दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एलआईसी मंडी के पास एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दाैरान हादसे में दो लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। एक स्विफ्ट डिज़ायर अनियंत्रित होकर एलआईसी मंडी के पास पेड़ से टकरा गई। कार में दो लोग सवार थे। सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident: नींद की झपकी या फिर तेज रफ्तार...क्या है हादसे का कारण? ऐसे गई मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की जान
विज्ञापन
मृत पुरुष की पहचान गौरव(22) पुत्र संजय कुमार निवासी बड़ोवाला देहरादून के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा व्यक्ति ट्रांसजेंडर था जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है ।