फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Class 3 student badly beaten in school dies during treatment

Roorkee: स्कूल में कक्षा तीन के छात्र को बुरी तरह पीटा, कान और नाक से लगातार बहता रहा खून, इलाज के दौरान मौत

Wed, 14 Dec 2022 09:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Dec 2022 09:53 PM IST
सार

भगवानपुर कस्बा निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पोता अली (9) कस्बे के एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। नौ दिसंबर को छात्र पढ़ने गया था। वहां किसी बात को लेकर स्कूल संचालक ने उसे बुरी तरह पीट दिया।

विज्ञापन
Roorkee: Class 3 student badly beaten in school dies during treatment
छात्र की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की के भगवानपुर कस्बा निवासी एक छात्र की स्कूल में पिटाई के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।भगवानपुर कस्बा निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पोता अली (9) कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन में पढ़ता था। नौ दिसंबर को भी वह पढ़ने गया था। वहां किसी बात को लेकर स्कूल संचालक जीशान अली ने उसे बुरी तरह पीट दिया। उसके कान और मुंह से लगातार खून बहने लगा। 

विज्ञापन


Roorkee:  प्रधानों समेत 150 पर मुकदमा, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, मारपीट और पथराव में कई घायल
विज्ञापन


छात्र के परिजनों ने पहले तो उसे सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने किया हंगामा
छात्र की मौत की सूचना पर बुधवार सुबह ही गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने कॉलेज पहुंचकर संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसी बीच हंगामे की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। 

भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि छात्र की मामले में भगवानपुर निवासी आरोपी जीशान अली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि छात्र की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed