धर्मांतरण का आरोप: चढ़ा राजनीतिक पारा, कौशिक बोले-धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं, निजामुद्दीन ने बताया भाजपा का पॉलिटिकल स्टंट
Roorkee Conversion News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने इसे भाजपा का पारंपरिक तरीका बताते हुए पॉलिटिकल स्टंट बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मांतरण के आरोप को लेकर चर्च में हुए बवाल के बाद राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि जिस जगह घटना हुई, वहां चर्च नहीं है। पहले भी वहां धर्मांतरण के मामले सामने आने जानकारी मिली है। लोगों का धर्मांतरण कराना बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने इसे भाजपा का पारंपरिक तरीका बताते हुए पॉलिटिकल स्टंट बताया है।
रुड़की में शाम तीन बजे प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रुड़की में धर्मांतरण को लेकर हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बारे में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि वह स्थल चर्च नहीं है। पहले भी वहां धर्मांतरण के मामले सामने आए हैं। धर्मांतरण पूरी तरह से गलत है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
धर्मांतरण का आरोप:...तो पूर्व नियोजित थी चर्च में हमले की घटना, प्रार्थना कर रहे लोगों पर लाठी-डंडों से बोला हमला, तस्वीरें
दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने पलटवार करते हुए कहा कि टिहरी और बदरीनाथ में भी भाजपा इसी तरह की हरकत कर चुकी है। बदरीनाथ में किसी ने नमाज पढ़ी हो, ऐसा पहले किसी ने नहीं सुना। भाजपा की सरकार साढ़े चार साल में पूरी तरह नाकामयाब रही है। जो वादे किए थे, उन्हें पूरे तो किए नहीं, जहां कांग्रेस ने छोड़ा था, उससे भी कई कदम पीछा हटा दिया।
सड़कों में गड्ढे हैं, अस्पताल, स्कूल संभल नहीं पा रहे हैं। अब चुनाव से पहले यह भाजपा का पारंपरिक तरीका है नाकामयाबी ढकने का। उन्होंने इसे भाजपा की एक साजिश बताया। मामले में कानून हाथ में लेने को लेकर अन्य कांग्रेसियों ने भी सवाल उठाए।
सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा
प्रदेश सचिव जगदेश सिंह सेखों ने कहा कि भारतीय संविधान में हर व्यक्ति को धर्म की आजादी दी गई है। भाजपा धर्मांतरण को लेकर तोड़फोड़ कर कानून के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आदर्श नगर में हुई घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
जबकि, घटना में नामजद भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सागर गोयल का कहना है कि तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना से हमारा कोई लेनादेना नहीं है। जिन लोगों ने भी तोड़फोड़ या लूटपाट, मारपीट की है, वे हमारे संगठन के लोग नहीं थे। जांच में सारी बातें सामने आ जाएंगी।
‘वंदे मातरम और भारत माता की जय के साथ हुए हमलावर’
चर्च को संचालित करने वाली साधना लांस का कहना है कि सुबह दस बजे जब प्रार्थना का समय शुरू होने वाला था तो अचानक वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगने लगे। लोगों का हुजूम भीतर घुस आया। कई लोगों के हाथ में डंडे थे। उन्होंने बिजली का मीटर तोड़ा और गमले, वॉश वेशिंग तोड़ते हुए ऊपर पहुंच गए। इसके बाद कैमरे और पंखे तोड़कर मारपीट शुरू कर दी। चर्च में मौजूद एक युवती को बाल खींचकर मारा। उनकी बेटी को भी एक महिला ने मुंह पर थप्पड़ मारा।