{"_id":"5f998bddf68efa596b6fc103","slug":"roorkee-cheese-sample-failed-lawsuit-filed-against-patanjali-and-two-other-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: 2019 में लिया गया पनीर का सैंपल फेल, पतंजलि समेत तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: 2019 में लिया गया पनीर का सैंपल फेल, पतंजलि समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Wed, 28 Oct 2020 08:53 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Oct 2020 08:53 PM IST
सार
- जुलाई 2019 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुड़की में लिया था पनीर का सैंपल
- 30 फीसदी से कम फैट व उच्च नमी को माना कारण, एडीएम कोर्ट में केस
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की में पिछले साल खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के पनीर का सैंपल जांच में फेल हो गया है। इसके बाद विभाग ने पतंजलि और प्रोडक्ट तैयार करने वाली फर्म समेत तीन के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 18 जुलाई 2019 को टीम ने पनियाला रोड स्थित एक दुकान से पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में सैंपल फेल हो गया है। उन्होंने बताया कि लैब रिपोर्ट में कहा गया है कि पनीर की क्वालिटी खराब है।
विज्ञापन
मानकों के विपरीत, पनीर में 30 प्रतिशत से कम फैट और उच्च नमी पाई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पतंजलि पनीर की मार्केटिंग करती है जबकि मेरठ की निर्माता फर्म नेचर आर्गेनिक प्रोडक्ट पतंजलि को पनीर उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
एक सप्लायर के जरिए पनीर मार्केट में बेचा जाता है। तीनों के खिलाफ एडीएम वित्त एवं राजस्व कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।