{"_id":"7508c0c5f4ef3f08e9a84377f4f2a2fc","slug":"roorkee-blast-case-mystery-in-cd-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुड़की ब्लास्टः सीडी में छिपा है धमाके का राज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की ब्लास्टः सीडी में छिपा है धमाके का राज!
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 11 Dec 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
रुड़की में छह दिसंबर को हुए धमाके को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां अब तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस और एनआईए की टीम अपने-अपने हिसाब से जांच कर रही है। इस बीच, घटनास्थल पर एक सीडी मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास दो दिन पहले जांच एजेंसियों को सीडी मिली। इस सीडी में क्या हैं इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। जांच एजेंसियों का मानना है कि सीडी में कोई ऐसी बात हो सकती है, जो धमाका करने वालों तक पहुंचने में पुलिस की मदद करे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), दिल्ली पुलिस के अलावा उत्तराखंड की एसटीएफ, स्थानीय पुलिस सहित कई एजेंसियां धमाके का सच सामने लाने में जुटी हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जांच सभी पहलुओं पर चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर घटना का सच सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजनौर और दिल्ली में कई लोगों से पूछताछ
धमाके के मामले में पुलिस और सहयोगी एजेंसियों की तमाम कवायद के बावजूद अभी तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें बिजनौर, मेरठ और दिल्ली में डेरा डाले हुए है।
इनमें से दो टीमें तो स्थानीय स्तर पर ही जांच कर रही हैं जबकि तीन टीमें बिजनौर मेरठ और दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ ने दिल्ली और बिजनौर में दस से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इनमें से दो टीमें तो स्थानीय स्तर पर ही जांच कर रही हैं जबकि तीन टीमें बिजनौर मेरठ और दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ ने दिल्ली और बिजनौर में दस से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।