फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee blast case mystery in cd.

रुड़की ब्लास्टः सीडी में छिपा है धमाके का राज!

Thu, 11 Dec 2014 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 11 Dec 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
roorkee blast case mystery in cd.

रुड़की में छह दिसंबर को हुए धमाके को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां अब तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस और एनआईए की टीम अपने-अपने हिसाब से जांच कर रही है। इस बीच, घटनास्थल पर एक सीडी मिलने की चर्चा है।

विज्ञापन


घटनास्थल के पास दो दिन पहले जांच एजेंसियों को सीडी मिली। इस सीडी में क्या हैं इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। जांच एजेंसियों का मानना है कि सीडी में कोई ऐसी बात हो सकती है, जो धमाका करने वालों तक पहुंचने में पुलिस की मदद करे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), दिल्ली पुलिस के अलावा उत्तराखंड की एसटीएफ, स्थानीय पुलिस सहित कई एजेंसियां धमाके का सच सामने लाने में जुटी हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जांच सभी पहलुओं पर चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर घटना का सच सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर और दिल्ली में कई लोगों से पूछताछ

roorkee blast case mystery in cd.
धमाके के मामले में पुलिस और सहयोगी एजेंसियों की तमाम कवायद के बावजूद अभी तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें बिजनौर, मेरठ और दिल्ली में डेरा डाले हुए है।


धमाके के बाद रुड़की में दो दिन तक डेरा डाले रहे अपर पुलिस महानिदेशक रामसिंह मीणा ने करीब 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें गठित की थीं। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर जाकर घटना से जुड़े तथ्य जुटाने का प्रयास कर रही हैं।

इनमें से दो टीमें तो स्थानीय स्तर पर ही जांच कर रही हैं जबकि तीन टीमें बिजनौर मेरठ और दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ ने दिल्ली और बिजनौर में दस से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed