{"_id":"6235d2f01310551d556e731f","slug":"roorkee-attempt-to-molest-teen-girl-by-entering-the-house-accused-youth-also-injured-the-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों को भी युवक ने किया घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों को भी युवक ने किया घायल
Sat, 19 Mar 2022 06:26 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 19 Mar 2022 06:26 PM IST
सार
रुड़की में एक घर में काम कर रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। किशोरी घर में काम कर रही थी। तभी एक युवक अचानक घर में घुस गया।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक, किशोरी और उसकी मां को धक्का देकर फरार हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर किशोरी के परिवार पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी शुक्रवार दोपहर घर में काम कर रही थी। इस दौरान एक युवक घर में घुस आया और किशोरी से छेड़खानी कर दी। आरोप है कि युवक ने किशोरी से दुष्कर्म की भी कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर रसोई में काम कर रही उसकी मां मौके पर पहुंची। किशोरी की मां ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर युवक दोनों को धक्का देकर फरार हो गया। किशोरी की मां ने सो रहे पति को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: होली पर भिड़े समुदाय, हरिद्वार में दो पक्षों में हुई मारपीट में कई घायल, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी के परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इस पर युवक और उसके परिजनों ने हमला कर दिया, जिसमें किशोरी के दादा, बड़ी बहन, मां और अन्य लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजय, सावन, रितिक, और मांगाराम पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।