फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Angry Girl drank sanitizer, hospitalized in unconscious condition

रुड़की: झगड़े के बाद गुस्से में युवती ने पिया सैनिटाइजर, बेहोशी की हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 05 Jun 2020 06:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jun 2020 06:29 PM IST
सार

  • पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में कराया भर्ती
  • प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला, पुलिस मामले में कर रही जांच

विज्ञापन
Roorkee: Angry Girl drank sanitizer, hospitalized in unconscious condition

विस्तार

रुड़की में एक युवती ने विवाद में घर से बाहर आकर सैनिटाइजर पी लिया। इससे कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। गंगनहर किनारे लोगों ने युवती को बेहोश देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर गंगनहर की पटरी पर लोगों ने एक युवती को बेहोशी की हालत में देखा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के होश में आने पर जानकारी मिली कि उसने सैनिटाइजर का सेवन किया था। युवती पास के ही एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के रिश्ते में दरार आने के बाद युवती ने प्रेमी पर कुछ माह पूर्व दुष्कर्म का केस भी दर्ज कराया था, लेकिन बाद में युवती ने युवक के पक्ष में बयान दे दिए थे। इसके बाद मामला निपट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक बार फिर युवती का अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। इसके चलते उसने सैनिटाइजर का सेवन किया था। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि युवती की हालत में सुधार होने पर घर चली गई। मामले में जांच कराई जा रही है।

महिला मित्र के चक्कर में पत्नी का फोड़ा सिर

रुड़की में एक महिला ने अपने पति को मोबाइल पर महिला मित्र से बातचीत करते रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। महिला ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आजाद नगर निवासी एक व्यक्ति लक्सर क्षेत्र में एक विद्यालय में शिक्षक है। जबकि घर में पत्नी और दो बच्चे हैं। शिक्षक अपनी पत्नी से चोरी छिपे अपनी एक महिला मित्र से मोबाइल पर बात करता है। शिक्षक की पत्नी को शक हुआ तो वह नजर रखने लगी। बृहस्पतिवार की देर रात शिक्षक महिला मित्र से मोबाइल पर बात कर रहा था।

इस बीच पत्नी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और विरोध किया। आरोप है कि शिक्षक ने पत्नी से मारपीट कर दी और सिर फोड़ दिया। इसके बाद शिक्षक अपने घर से फरार हो गया। महिला ने अपने मायके वालों को मामले की जानकारी दी। साथ ही शुक्रवार को परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसआई रोश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। महिला के पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

दंपती पर लाठी डंडों से हमला

सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश के चलते भिक्कमपुर गांव निवासी एक परिवार के पांच लोगों ने गांव के दंपती और उसके बेटे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भिक्कमपुर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दो दिन पहले देर शाम उसका बेटा मोअज्जम भैंसा-बुग्गी लेकर अपने चाचा के घर जा रहा था।

आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। किसी ने मारपीट की जानकारी उन्हें दी। सूचना मिलते ही वह दोनों बेटे को छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचे। जैसे ही वह वहां पहुंचे तो दूसरे पक्ष के भी कई अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उनपर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान चीख पुकार सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए।

भीड़ बढ़ती देख मारपीट करने वाले मौके से फरार हो गए। घटना में महिला के पति यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग महिला के पति को अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने भिक्कमपुर पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed