फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident News Dumper coming from wrong direction hits bike Youth Died

Roorkee: सालियर चौकी के पास हादसा, गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी-बच्ची घायल

Mon, 06 Jan 2025 03:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2025 03:55 PM IST
सार

Roorkee Accident News: युवक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Roorkee Accident News Dumper coming from wrong direction hits bike Youth Died
रुड़की में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे एक डंपर ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को एम्स के लिए रेफर किया गया है। साथ ही सात साल की बच्ची को भी हल्की चोट आई हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लंढौरा क्षेत्र के गांव गाधारोना निवासी कय्यूम (28) सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी महरूमा और सात साल की बच्ची के साथ बाइक से सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, हादसा होने पर लोगों को आता देख चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना सालियर पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में बढ़ी मतदाताओं की संख्या, 84 लाख पार हुआ आंकड़ा, निवार्चन आयोग ने की प्रेस कांफ्रेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee Accident News Dumper coming from wrong direction hits bike Youth Died
रुड़की में पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने घायल महिला और बच्ची को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर दिया। उधर, पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

हाईवे पर आधा घंटे तक लगा जाम
हादसा होने पर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। जाम लगता देख पुलिस ने डंपर और बाइक को हाईवे से हटवाकर साइड में कराया। इसके बाद यातायात शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed