फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voters number increased in Uttarakhand figure crossed 84 lakh Additional Chief Electoral Officer addresses PC

Uttarakhand: प्रदेश में बढ़ी मतदाताओं की संख्या, 84 लाख पार हुआ आंकड़ा, निवार्चन आयोग ने की प्रेस कांफ्रेंस

Mon, 06 Jan 2025 02:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

उत्तराखंड निवार्चन आयोग की प्रेसकांफ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। यह आंकड़ा 84 लाख पार हो गया है।

विज्ञापन
Voters number increased in Uttarakhand figure crossed 84 lakh Additional Chief Electoral Officer addresses PC
देहरादून, ससचचिवालय मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता करते अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में एक साल में 1,86,036 मतदाता बढ़ गए हैं। सालभर के अभियान के बाद सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। सालभर में प्रदेश में 1,79,607 मतदाताओं के नाम उनके निधन, पलायन, डुप्लीकेसी की वजह से हटाए गए हैं, जबकि 3,65,643 मतदाता जोड़े गए हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर बताया, प्रदेश में एक जनवरी को मतदाताओं की संख्या 84,29,459 हो गई है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 82,43,423 था।
विज्ञापन


बताया, राज्य में सर्विस मतदाताओं की संख्या 93,357 से घटकर 89,812 रह गई है। राज्य में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या पिछले साल 286 थी, जो इस साल बढ़कर 304 पर पहुंच गई है। प्रेस वार्ता में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता

रुद्रप्रयाग में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता हैं। यहां कुल 1,95,641 मतदाता हैं, जिनमें से 98,215 महिला और 97,426 पुरुष मतदाता हैं। रुद्रप्रयाग ही ऐसा जिला है, जहां वोटरों की संख्या सबसे कम है। वहीं, देहरादून जिले में सर्वाधिक 15,78,836 मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित, ये खास तोहफा भी दिया

किस जिले में कितने मतदाता

जिला वर्ष 2024 में  अब मतदाता
उत्तरकाशी 2,41,585 2,45,754
चमोली 2,98,498 3,03,284
रुद्रप्रयाग 1,94,342  1,95,641
टिहरी 5,15,974 5,19,330
देहरादून 15,30,939 15,78,836
हरिद्वार 14,53,842 14,86,425
पौड़ी  5,70,335 5,70,203
पिथौरागढ़ 3,72,72 3,79,477
बागेश्वर 2,16,989 2,20,128
अल्मोड़ा 5,35,289 5,41,776
चंपावत 2,05,629 2,08,136
नैनीताल 7,89,540 8,13,895
ऊधमसिंह नगर 13,17,741 13,66,574

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed