फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident Driver fell asleep truck overturned in ditch near Haridwar-Mangalore bypass

Roorkee News: चालक को आई नींद की झपकी, हरिद्वार-मंगलौर बाईपास के समीप खाई में जा पलटा वाहन ट्रक

Mon, 18 Nov 2024 10:30 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Nov 2024 10:30 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर से एक ट्रक सामान लेकर सिडकुल बहादराबाद के लिए निकला था। जैसे ही ट्रक मंगलौर हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा तो एक ढाबे के सामने अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खाई में पलट गया।

विज्ञापन
Roorkee Accident Driver fell asleep truck overturned in ditch near Haridwar-Mangalore bypass
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार-मंगलौर बाईपास से गुजर रहे ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई। जिसके चलते ट्रक हाईवे किनारे खाई में जा पलटा। हादसे में चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने रेस्क्यू चलाकर चालक और परिचालक को मुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह मुजफ्फरनगर से एक ट्रक सामान लेकर सिडकुल बहादराबाद के लिए निकला था। जैसे ही ट्रक मंगलौर हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा तो एक ढाबे के सामने अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खाई में पलट गया। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: आज बंद होगा चुनाव प्रचार, 20 को मतदान, भाजपा और कांग्रेस सहित मैदान में छह प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने ट्रक का केबिन खोलकर चालक और परिचालक को बाहर निकाला। साथ ही दोनों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि  हादसे में ट्रक चालक आकाश पाल पुत्र विजेन्द्र निवासी सेठी खास, थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर व परिचालक विशाल पाल पुत्र सत्यपाल निवासी रामपुरी मोहल्ला,  थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह के समय चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed