फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Major gas theft racket in Vikasnagar caught on camera

Dehradun News: विकासनगर में गैस चोरी का बड़ा खेल कैमरे में हुआ कैद

Sun, 01 Nov 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 01 Nov 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Major gas theft racket in Vikasnagar caught on camera
- घरेलू सिलेंडरों से चोरी करके भरे जा रहे कॉमर्शियल सिलिंडर
विज्ञापन

- गैस एजेंसी की सप्लाई गाड़ी से रास्ते में ही गैस चोरी करने का लगाया आरोप
- वायरल वीडियो होने के बाद आक्रमक हुए जनप्रतिनिधि
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कैनाल बाईपास रोड पर घरेलू गैस सिलिंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर कॉमर्शियल सिलिंडरों में भरने का गंभीर मामला सामने आया है। इस पूरे कथित गोरखधंधे का वीडियो वायरल होने के बाद जनप्रतिनिधियों ने गैस वाहन चालकों पर रास्ते में गैस चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्ति विभाग से गैस चोरी के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
कैनाल बाईपास पर अजीतनगर से सटी कॉलोनी में गैस सिलिंडरों से लदी गाड़ी खड़ी करके कथित तौर पर घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर कॉमर्शियल सिलेंडरों में भरी जा रही थी। मौके पर कुछ सिलिंडर बेतरतीब ढंग से फेंके गए थे, जबकि कुछ सिलिंडर घरों के बाहर रखे गए थे। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने गैस चोरी का आरोप लगाते हुए पूर्ति निरीक्षक को फोन पर घटना की सूचना दी। इस बीच मौके पर मौजूद चालक व अन्य कर्मचारी वाहन को लेकर मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सभासद भारत कालरा, मुकेश महावार, धीरज कुमार आदि ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा गैस वाहन में ही एलपीजी की चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा उपभोक्ता पूरी कीमत चुकाकर सिलिंडर लेते हैं लेकिन, उनकी गैस चोरी कर ली जाती है जोकि उपभोक्ताओं के साथ धोखा है। पूर्ति निरीक्षक राखी वर्मा ने बताया वीडियो के माध्यम से कैनाल रोड क्षेत्र में गैस रिफिलिंग की जानकारी सामने आई है। इसके बाद विकासनगर एजेंसी पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की गई है। जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed