फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath by-election campaigning ends today voting will be held on 20th BJP Congress Read All Updates

Kedarnath By-Election: आज बंद होगा चुनाव प्रचार, 20 को मतदान, भाजपा और कांग्रेस सहित मैदान में छह प्रत्याशी

Mon, 18 Nov 2024 12:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Nov 2024 12:25 PM IST
सार

केदारनाथ विस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशी मैदान में हैं। 173 पोलिंग बूथ पर 90875 मतदाता मतदान करेंगे।

विज्ञापन
Kedarnath by-election campaigning ends today voting will be held on 20th BJP Congress Read All Updates
केदारनाथ उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार बंद हो जाएगा। 20 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

इस वर्ष 9 जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से सीट खाली हो गई थी। 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी। 22 से 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रकिया के तहत 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे
इस उपचुनाव में भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डॉ आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन रुढ़िया हैं। बीते 17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज शाम 5 बजे प्रचार खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ में वायुसेना का अभ्यास कल से, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है चीन से सटा यह हवाई अड्डा

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव में कुल 90875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 18 नवंबर को दूरस्थ गौंडार, रांसी, चिलौंड मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 19 नवंबर को अन्य शेष पार्टियां रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
 

केदारनाथ क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलाव : निशंक
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास की गति को जारी रखें। उन्होंने यह बात केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कहा, सरकार ने केदारनाथ विधानसभा में सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। इन विकास कार्यों से जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed