फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   room caught fire from mobile charger.

मोबाइल चार्ज करते वक्त हुई एक चूक से सब खाक

Thu, 11 Jun 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 11 Jun 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
room caught fire from mobile charger.

उत्तराखंड में कोटद्वार के पदमपुर सुखरौ में एसबीआई के शाखा प्रबंधक के घर में आग लगने से कमरे में रखा सामान खाक हो गया। आग लगने की वजह मोबाइल चार्जर के गर्म होने से लगी आग को बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एसबीआई देहरादून में कार्यरत बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार का घर पदमपुर सुखरौ में गुरुरामराय स्कूल के समीप है। उनकी बेटी दीपिका देहरादून से एमकॉम द्वितीय वर्ष का पेपर देने के लिए दादी के पास कोटद्वार आई थी।
विज्ञापन


उसने कमरे में बेड पर मोबाइल को चार्जर पर लगाया और ताला लगाकर पेपर देने चली गई। उसके जाने के कुछ देर बाद गर्म हुए चार्जर से मोबाइल और बिस्तर ने आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे से धुएं और आग की लपटें निकलते देख लोगों ने किसी प्रकार खिड़की खोली और वहां से बाल्टियों से पानी फेंकना शुरू कर दिया। एक घंटे बाद बमुश्किल आग बुझ सकी।

बैटरी अधिक चार्ज होने पर फटता है चार्जर

room caught fire from mobile charger.

पड़ोसी शिक्षक अनिल बिष्ट ने बताया कि आग में दो मोबाइल, गद्दे, पर्दे, हीटर, प्रेस, दीवार घड़ी, पंखा, टूयूबलाइट आदि सामान नष्ट हो गया।

चार्जर में डिफेक्ट होने पर शार्ट सर्किट हो सकता है। मोबाइल बैटरी की क्षमता से अधिक चार्ज होने पर उसके फटने की संभावना हो सकती है।  उस स्थान के आसपास ज्वलनशील वस्तुओं के रहने से यह बड़ी घटना में बदल जाता है।
- सुशील बहुगणा, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर प्रवक्ता पॉलीटेक्निक कोटद्वार

चार्जर फटना या उसमें आग लगना सामान्य बात हो गई है। यह इस पर निर्भर करता है कि वह किस कंपनी का है। लोकल कंपनियों के चार्जर कई बार ऑटोकट नहीं होते। इससे हादसा हो जाता है। इसलिए चार्जिंग के समय फोन पर बात नहीं करने की सलाह दी जाती है।
- एके मिश्रा, ईई ऊर्जा निगम कोटद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed