{"_id":"10042dcd813ef2564222caea0b8ee722","slug":"rogues-broken-doctors-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास नहीं था पैसा तो पिट गया डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास नहीं था पैसा तो पिट गया डॉक्टर
अमर उजाला, लक्सर
Updated Sat, 12 Oct 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने एक चिकित्सक के पास से कम नकदी मिलने पर उसे सरियों से पीट डाला।
विज्ञापन
घटना लक्सर के खंडजा कुतबपुर गांव की हैं जहां तीन बदमशों ने कुडीनेतवाला गांव निवासी पशु चिकित्सक पवन से नकदी लूट ली। यहीं नहीं बदमाशों ने सरियों से हमला कर उसका हाथ तोड़ा डाला।
कम नकदी मिलने से गुस्साए थे बदमाश
बदमाश इस बात से गुस्साए थे कि पशु चिकित्सक के पास कम नकदी मिली थी। बदमाशों ने पशुचिकित्सक से लिफ्ट ली थी। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक कुडी नेतवाला गांव निवासी पवन पशु चिकित्सक है। शुक्रवार की रात को करीब साढे नौ बजे पवन लक्सर से अपने गांव जा रहा था।
गांव के पास ही उसे बाइक सवार तीन युवक मिले। जिन्होंने एक युवक को लिफ्ट देने के लिए कहा।
बाइक पर लिफ्ट ली
उनकी बातों में आकर पवन ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। खंडजा कुतुबरपुर गांव के पास पीछे बैठे युवक ने बाइक रोकने को कहा।
इसी बीच पीछे से बाइक सवार उसके साथी भी आ गए। इससे पहले की पवन कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसके पास कम नकदी मिली।
सरियों से किया हमला
जिससे गुस्साएं बदमाशों ने उस पर सरियों से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। डर के मारे पवन जंगल की तरफ भाग गया। रात तक वह जंगल में भटकता रहा।
विज्ञापन
सुबह को वह जैसे-तैसे गांव पहुंचा और परिजनों को अवगत कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...