फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rock broke in badrinath highway.

नहीं खुला बदरीनाथ हाईवे, अभी भी फंसे तीर्थयात्री

Wed, 29 Apr 2015 04:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ Updated Wed, 29 Apr 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
rock broke in badrinath highway.

बारिश के कारण मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग में चट्टान टूटने से हाईवे बाधित हो गया, जिससे तीर्थयात्रियों को रास्ते में रोकना पड़ा। बुधवार को भी बद्रीनाथ हाईवे बंद पड़ा रहा।

विज्ञापन


करीब दो सौ यात्री विष्णुप्रयाग से पैदल ही बद्रीनाथ गए। विष्णुप्रयाग में बोल्डर हटाते वक़्त बुधवार की दोपहर दो बीआरओ कर्मचारी चोटिल हो गए।

दोपहर लगभग एक बजे बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान से बोल्डर आ गए, जिस कारण बीआरओ का डोजर फंस गया और काम रुक गया। बताया गया कि इस स्थिति में बुधवार को भी बदरीनाथ हाईवे खुलना मुश्किल है।
विज्ञापन


मंगलवार को बदरीनाथ धाम समेत यात्रा पड़ावों पर करीब चार हजार तीर्थयात्री फंस गए। तीर्थयात्रियों के वाहनों को पुलिस ने जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में ही रोक लिया है। बारिश के कारण हाईवे खोलने का काम भी शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की सुचारु आवाजाही हो रही थी। दोपहर बारह बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और एक बजे जोशीमठ क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। विष्णुप्रयाग में अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर अटक गए।

बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों के 15 वाहन मारवाड़ी पुल तक पहुंच गए थे, लेकिन हाईवे बंद होने से वाहनों को जोशीमठ भिजवा दिया गया।

सुबह खोल‌ दिया जाएगा हाईवे

rock broke in badrinath highway.

बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर आ गए हैं। इन बोल्डरों को मशीनों से हटाना संभव नहीं होगा। इन्हें ड्रिल कर विस्फोट से उड़ाया जाएगा।

मौके पर कंप्रेशर मशीन पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि मौसम ठीक रहा तो बुधवार को सुबह दस बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

गनीमत रही नहीं हो रही थी आवाजाही
विष्णुप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर जिस वक्त चट्टान का एक हिस्सा टूटा गनीमत रही कि उस वक्त वहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

विष्णुप्रयाग जोशीमठ से ग्यारह किमी की दूरी पर स्थित है। यहां करीब आधा किमी तक चट्टानी भाग है। वर्ष 2013 की यात्रा के दौरान भी चट्टान से पत्थर और मलबा हाईवे पर आने से यात्रा बार-बार बाधित होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed