फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police encounter with a criminal on the Uttarakhand-UP border robbery accused caught shot in the leg

Dehradun: उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, लूट का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

Sat, 23 Mar 2024 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 23 Mar 2024 04:13 PM IST
सार

आशारोड़ी के पास जंगल में कुछ बदमाश छिपे थे। इनमें से एक बदमाश ने देहरादून जिले में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस टीम ने अपनी जान बचाई और खुद को कवर कराया।

विज्ञापन
Dehradun Police encounter with a criminal on the Uttarakhand-UP border robbery accused caught shot in the leg
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर देहरादून पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और वह चार दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई लूट में शामिल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी की आशारोड़ी के पास जंगल में कुछ बदमाश छिपे हैं। इनमें से एक बदमाश ने देहरादून जिले में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस टीम ने अपनी जान बचाई और खुद को कवर कराया।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने अपना नाम मनोज सिरोही निवासी पथोली, सरधना मेरठ बताया है। सिरोही दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई एक लूट में शामिल था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। बताया जा रहा है की उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और उसके पास से जो बाइक चोरी हुई है वह उसने ज्वालापुर हरिद्वार से छोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Holi 2024: दून से इन शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में भारी मारामारी, जनरल कोच की बुरी हालत, देखें तस्वीरें

सराफ से हुई थी डकैती
सोमवार को रात नौ बजे के दुकान बंद कर घर जा रहे गढ़ी निवासी प्रवीण के साथ दो अज्ञात लोगों ने पिस्टल के दम पर एक लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत थी। इससे पहले आम बाग विस्थापित क्षेत्र में ज्वेलर्स के साथ लूट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed