फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadways _uniform driver_conductor

वर्दी में दिखेंगे रोडवेज के चालक, परिचालक

Mon, 16 Dec 2013 07:53 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 16 Dec 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
roadways _uniform driver_conductor

पोस्टमैन की तरह एक जनवरी 2014 से रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर भी नीली वर्दी में नजर आएंगे। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से सभी 18 डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को वर्दी निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


वर्दी में रहने के आदेश दिए
उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से दिए गए आदेश में रोडवेज कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए निगम की ओर से प्रत्येक कर्मचारी को नकद 2200 रुपये दिए जाने के आदेश दिए गए हैं, जिसमें कर्मचारियों को दो जोड़ी वर्दी बनानी होगी।
विज्ञापन


बिना वर्दी नहीं मिलेगी ड्यूटी
जनवरी 2014 के बाद बिना वर्दी के चालकों, परिचालकों को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। एजेंसी और संविदा के ड्राइवर कंडक्टरों को भी अनिवार्य रूप से वर्दी पहननी होगी। रोडवेज के कार्यालय  लिपिकों और सहायकों के लिए नीली धारी वाली शर्ट और काली पैंट, जबकि ड्राइवर कंडक्टरों के लिए नीली शर्ट और गहरे नीले रंग की पैंट का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कर्मचारियों के लिए वर्दी का निर्धारण नहीं हो पाया है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल ने बताया कि मुख्यालय से वित्तीय स्वीकृति होते ही सभी कर्मचारियों को वर्दी आवंटित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed