{"_id":"26fd630da8bc195382060fc4539b2705","slug":"roadways-uniform-driver-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी में दिखेंगे रोडवेज के चालक, परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी में दिखेंगे रोडवेज के चालक, परिचालक
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Dec 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमैन की तरह एक जनवरी 2014 से रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर भी नीली वर्दी में नजर आएंगे। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से सभी 18 डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को वर्दी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वर्दी में रहने के आदेश दिए
उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से दिए गए आदेश में रोडवेज कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए निगम की ओर से प्रत्येक कर्मचारी को नकद 2200 रुपये दिए जाने के आदेश दिए गए हैं, जिसमें कर्मचारियों को दो जोड़ी वर्दी बनानी होगी।
विज्ञापन
बिना वर्दी नहीं मिलेगी ड्यूटी
जनवरी 2014 के बाद बिना वर्दी के चालकों, परिचालकों को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। एजेंसी और संविदा के ड्राइवर कंडक्टरों को भी अनिवार्य रूप से वर्दी पहननी होगी। रोडवेज के कार्यालय लिपिकों और सहायकों के लिए नीली धारी वाली शर्ट और काली पैंट, जबकि ड्राइवर कंडक्टरों के लिए नीली शर्ट और गहरे नीले रंग की पैंट का चयन किया गया है।
विज्ञापन
महिला कर्मचारियों के लिए वर्दी का निर्धारण नहीं हो पाया है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल ने बताया कि मुख्यालय से वित्तीय स्वीकृति होते ही सभी कर्मचारियों को वर्दी आवंटित कर दी जाएगी।