{"_id":"fbd2e275a17349f6674e1ab0ef14b8dd","slug":"roadways-employees-strike-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को नहीं घूमेंगे रोडवेज के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को नहीं घूमेंगे रोडवेज के पहिए
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Nov 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बुधवार को रोडवेज बस से शहर से बाहर जाने की सोच रह हैं तो हो परेशान सकते हैं। बुधवार को रोजडवेज बस नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
निगम के निर्णय ने कर्मचारियों को भड़काया
परिवहन बब्लैकलिस्टेड कंपनी को दोबारा आउटसोर्सिंग की जिम्मेदारी देने के परिवहन निगम के निर्णय ने कर्मचारियों को भड़का दिया है।
खफा कर्मचारी मंगलवार रात 12 बजे से हड़ताल पर चले गए हैं। इसके साथ ही दून, हल्द्वानी, हरिद्वार आईएसबीटी समेत प्रमुख बस अड्डों पर निगम की बसें खड़ी कर दी गई हैं।
कर्मचारियों ने चक्काजाम का ऐलान किया है, जो बुधवार रात 12 बजे तक जारी रहेगा। चेतावनी दी गई है कि फैसला वापस न हुआ तो चक्काजाम अनिश्चितकालीन किया जाएगा। हालांकि, पर्वतीय डिपो की बसों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
यह था मामला
जिस कंपनी को आउटसोर्सिंग का काम मिला है, उस पर कुछ समय पूर्व करोड़ों के गबन का आरोप लगा था। घपला बिलों में ओवरराइट कर अधिक भुगतान, चालक-परिचालकों की भर्ती के दौरान ली जाने वाली सिक्योरिटी मनी को जमा न कराने का था। निगम ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ कंपनी की सेवाएं बर्खास्त कर दी थीं।
विज्ञापन
यूपी पर प्रेशर, डग्गामारों की मौज
दून से दिल्ली के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की हर रोज सौ बसें, जबकि हल्द्वानी के लिए साठ बसें चलती हैं। ऐसे में इन दोनों क्षेत्रों के लिए यात्रियों को आज खासी परेशानी होगी।
हालांकि, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें दून-दिल्ली रूट पर कुछ राहत दे सकती हैं लेकिन इनकी संख्या यात्रियों के लिहाज से कम रहने की आशंका है। दूसरी ओर, डग्गामार इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, परिवहन विभाग ने चेकपोस्टों पर निगरानी के निर्देश पहले ही दे दिए हैं।
21 अगस्त को यूनियन ने निगम मुख्यालय में धरना दिया था। 22 अगस्त को बैठक में सीएम ने आउटसोर्सिंग से कर्मचारी न रखने के निर्देश निगम प्रबंधन को दिए थे। निगम में कार्यरत सभी एजेंसी व अन्य स्रोत से जुड़े करीब 3500 कर्मियों को संविदा का दर्जा देने को कहा था। लेकिन इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने के बावजूद निगम ने फिर ब्लैकलिस्ट कंपनी को आउटसोर्सिंग का काम दे दिया है। आज दोपहर निगम के चालक, परिचालक प्रदर्शन करेंगे।
- अशोक कुमार चौधरी, महामंत्री, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन