फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways conductor suspended for overcharging passengers

Uttarakhand: यात्रियों से ज्यादा वसूली करने वाला रोडवेज कंडक्टर सस्पेंड, एक और पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 14 Jul 2022 08:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Jul 2022 08:44 AM IST
सार

दो दिन पहले दो वॉल्वो बसों में यात्रियों से अधिक पैसा लेकर कम किराये का टिकट थमाया गया था। एक मामले में आरोपी कंडक्टर सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों मामलों की जांच जारी है। निगम के एमडी पहले ही सभी मातहतों को सख्त निर्देश दे चुके हैं कि किसी भी स्तर की लापरवाही, बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Roadways conductor suspended for overcharging passengers
सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वॉल्वो बस में यात्रियों से ज्यादा पैसा लेकर कम टिकट देने के मामले में निगम प्रबंधन ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच बैठा दी गई है। एक अन्य कंडक्टर पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। दरअसल, निगम के एमडी रोहित मीणा से पिछले सप्ताह एक वॉल्वो बस के कंडक्टर ने देहरादून का किराया लेकर मुजफ्फरनगर का टिकट दिया था, जिस पर कंडक्टर को नौकरी से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन


उसके बाद से परिवहन निगम के सचल दस्ते लगातार जांच कर रहे हैं। दो दिन पहले दो वॉल्वो बसों में ऐसे ही मामले सामने आए थे। इनमें यात्रियों से अधिक पैसा लेकर कम किराये का टिकट थमाया गया था। एक मामले में आरोपी कंडक्टर सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी बस के कंडक्टर पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। दोनों मामलों की जांच जारी है। निगम के एमडी रोहित मीणा पहले ही सभी मातहतों को सख्त निर्देश दे चुके हैं कि किसी भी बस में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...All Weather Road: बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त, बड़े वाहनों की आवाजाही बंद, तस्वीरें

वर्कशॉप के डीजल टैंक हुए साफ

रोडवेज वर्कशॉप में डीजल टैंक में पानी आने के मामले में इंडियन ऑयल कारपोरेशन की टीम ने काम पूरा कर दिया है। टीम ने टैंक को साफ कर इसके लीकेज प्वाइंट को भी पकड़ लिया है। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक टैंक में पानी तो था लेकिन तेल भी पूरा निकला है। हालांकि इस पानी की वजह से दो बसों को हुए नुकसान को लेकर निगम, तेल कंपनी की जिम्मेदारी तय करेगा। अभी निगम प्रबंधन ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed