फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadways buses, Vikram, auto, city buses Fares will increase in Uttarakhand

महंगा होगा सफर: रोडवेज बसों, विक्रम, ऑटो और सिटी बसों का बढ़ेगा किराया, जानिए कितनी बढ़ोत्तरी की है संभावनाएं

Sun, 24 Apr 2022 12:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Apr 2022 12:18 PM IST
सार

किराया निर्धारण कमेटी ने सार्वजनिक परिवहन से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों और आमजन के साथ वार्ता करके प्रस्तावित किराये की नई दरों का निर्धारण किया है। कमेटी की रिपोर्ट को जल्द ही राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद किराये की नई दरों का निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन
roadways buses, Vikram, auto, city buses Fares will increase in Uttarakhand
उत्तराखंड रोडवेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जल्द ही उत्तराखंड में रोडवेज बसों, विक्रम, ऑटो, सिटी बसों में सफर महंगा हो सकता है। शासन के निर्देश पर गठित किराया निर्धारण कमेटी ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इसे राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, कमेटी ने पिछले तीन साल के भीतर डीजल-पेट्रोल के साथ ही वाहनों और स्पेयर पार्ट्स के दामों में बढ़ोतरी के चलते किराये की दरों में वृद्धि की सिफारिश की है।

विज्ञापन


पिछले दो साल से कोरोना संकट के चलते राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक नहीं हो पाई है और न ही सार्वजनिक परिवहन से संबंधित वाहनों के किराये का नया निर्धारण हो पाया है। ऐसे में सरकार के आदेश पर आरटीओ डीसी पठोई की अध्यक्षता में किराया निर्धारण कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, किराया निर्धारण कमेटी ने सार्वजनिक परिवहन से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों और आमजन के साथ वार्ता करके प्रस्तावित किराये की नई दरों का निर्धारण किया है। कमेटी की रिपोर्ट को जल्द ही राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 से किराये की दरों में नहीं हुई कोई वृद्धि

इसके बाद किराये की नई दरों का निर्धारण किया जाएगा। आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसे जल्द ही राज्य परिवहन प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। बता दें कि साल 2019 से किराये की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। ऐसे में सिटी बस, विक्रम और ऑटो समेत सार्वजनिक परिवहन से जुड़े संगठन लगातार किराये में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। 
 

सिटी बस सेवा महासंघ ने की पांच रुपये किराया बढ़ोतरी की मांग  

देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ ने किराये की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव मुख्यालय को सौंपा है। अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में दो किमी की दूरी के लिए सात की जगह दस रुपये, दो से छह किमी की दूरी के लिए दस की जगह 15 रुपये, छह से दस किमी की दूरी के लिए 15 की जगह 20 रुपये, दस से चौदह किमी की दूरी के लिए 20 की जगह 25 रुपये और 15 से 20 किमी की दूरी के लिए 25 की जगह 30 रुपये किराया तय करने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें...धामी सरकार का एक माह: सुशासन और प्रशासनिक सुधार पर फोकस, पढ़ें सत्यापन अभियान सहित बड़े फैसले, जिनकी हुई खूब चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed