फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways buses of Uttarakhand were removed from the base in Gurugram

बस अड्डे में नो एंट्री से विवाद: गुरुग्राम में अड्डे से उत्तराखंड की रोडवेज बसों को निकाला, तीन घंटे चला ड्रामा

Mon, 18 Jul 2022 04:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Jul 2022 04:33 PM IST
सार

गुरुग्राम बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने उत्तराखंड की सभी बसों को तत्काल बस अड्डा परिसर से बाहर निकलवा दिया। इससे ड्राईवर-कंडक्टर भी परेशान हो गए। पूछने पर उन्हें बताया गया कि हल्द्वानी बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज की बसों का एंट्री नहीं दी जा रही है, इसलिए उन्होंने उत्तराखंड की बसों को अपने अड्डे से बाहर निकाल दिया है।

विज्ञापन
Roadways buses of Uttarakhand were removed from the base in Gurugram
uttarakhand roadways

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बस अड्डे से रविवार को उत्तराखंड रोडवेज की सभी बसों को बाहर निकाल दिया गया। इससे अफरातफरी मच गई। मामला परिवहन निगम प्रबंधन तक पहुंचा तो बातचीत से समस्या का हल हो पाया। दरअसल, रोडवेज की गुरुग्राम बस सेवा सुचारु चल रही थी।

विज्ञापन


रविवार को अचानक गुरुग्राम बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड की सभी बसों को तत्काल बस अड्डा परिसर से बाहर निकलवा दिया। इससे ड्राईवर-कंडक्टर भी परेशान हो गए। पूछने पर उन्हें बताया गया कि हल्द्वानी बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज की बसों का एंट्री नहीं दी जा रही है, इसलिए उन्होंने उत्तराखंड की बसों को अपने अड्डे से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक यह ड्रामा चला। यहां परिवहन निगम के आला अधिकारियों तक पूरी जानकारी पहुंचाई गई। निगम प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों से बात की। इसके बाद उन्हें समझाया गया। तो समस्या का हल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: गंगा जल भरने आ रहे कांवड़िए की वाहन की टक्कर से मौत, हंगामा करते कांवड़ियों को पुलिस ने कराया शांत

तब परिवहन निगम की बसों का सुचारु संचालन बस अड्डे से हो पाया। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि कुछ गलतफहमी की वजह से कुछ देर के लिए परेशानी हुई लेकिन हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों से वार्ता के बाद समस्या का हल हो गया। उन्होंने कहा कि अब बस सेवा सुचारु है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed