{"_id":"5cd7b8b4bdec2206fd72b52b","slug":"roadways-bus-strike-in-uttarakhand-from-16th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मांगों को लेकर मुखर हुए निगम कर्मी, 16 मई से थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मांगों को लेकर मुखर हुए निगम कर्मी, 16 मई से थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए
Sun, 12 May 2019 11:45 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 12 May 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन भुगतान, एसीपी निरस्तीकरण, कर्मचारियों के नियमितीकरण और नई बसों की खरीद समेत कई मांगों के समर्थन में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी ने भी समर्थन ने दिया है।
विज्ञापन
प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में सहमति बनी कि तीनों मंडलों के तमाम चालक-परिचालक और कर्मचारी 16 मई की रात्रि से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर बसों का संचालन ठप कर देंगे। जबकि, प्रांतीय कार्यकाकरिणी के निर्णय के मुताबिक 24 मई से पूरे प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक में निगम के तीनों मंडलों के कर्मचारियों के 16 मई से ही कार्य बहिष्कार करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
जबकि, 24 मई से प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी और चालकों-परिचालकों के अलावा तमाम विभागों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल होे जाएंगे। यूनियन पदाधिकारियों की ओर से आंदोलन के संबंध में मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव परिवहन, प्रबंध निदेशक, श्रमायुक्त, महाप्रबंधक परिवहन निगम समेत आला अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।