फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways bus stops midway, passengers are stuck

Dehradun News: रोडवेज बस बीच रास्ते में हो रही बंद, फंस रहे यात्री

Sun, 28 Jul 2024 03:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stops midway, passengers are stuck

विज्ञापन
अधिकतर यात्री नौकरी पेशा और कॉलेज के छात्र, एमएसटी के बावजूद आधी यात्रा



कालसी गेट से हरिद्वार के बीच उत्तराखंड रोडवेज की पर्वतीय डिपो की एक बस चलती है। बस से अधिकतर नौकरी पेशा लोग और कॉलेज के छात्र यात्रा करते हैं। इन लोगों ने बस यात्रा के लिए एमएसटी भी बनवाई है। यात्रियों ने बताया कि बस की हालत इतनी खराब है कि बीच में कहीं भी बंद हो जाती है। इसके कारण नौकरीपेशा, छात्र और अन्य यात्री बीच रास्ते में ही फंस जाते हैं। यात्रियों को सवारी वाहनों से पहले हरबर्टपुर और फिर बस से सेलाकुई और देहरादून जाना पड़ता है।



कालसी गेट से रोजाना सुबह 6.45 पर रोडवेज के पर्वतीय डिपो की बस कालसी-हरिद्वार रूट पर रवाना होती है। बस करीब 8.30 बजे देहरादून पहुंचती है। बस का समय नौकरीपेशा और छात्रों के लिए सुलभ है। यही कारण है कि बस में यात्रा करने वाले अधिकतर यात्री सरकारी, निजी क्षेत्र में नौकरी करने लोग और कॉलेज के छात्र हैं। यात्रियों ने अपनी सुविधा के लिए एमएसटी बनवा रखी है। कालसी से देहरादून तक एमएसटी का मासिक खर्च 2,250 रुपये है। यह बस जब बीच रास्ते बंद होती है तो यात्रियों को कालसी ने मैजिक वाहन से हरबर्टपुर और वहां से सेलाकुई व देहरादून के लिए बस पकड़नी पड़ती है। यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार को बस कालसी और शनिवार को हरिपुर में बंद हो गई।
विज्ञापन








यात्रा के लिए एमएसटी बनवा रखी है। उसके बाद भी यात्रा के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। महीने में पांच सात दिन बस बंद होती है। बड़ी परेशानी हो रही है। - दयाल, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन






ड्यूटी पर समय पर पहुंचना होता है इसलिए एमएसटी बना रखी है। हर माह एमएसटी पर खर्च कर रहे हैं। उसके बाद भी दूसरे वाहनों से नौकरी पर जाना पड़ रहा है। - मयंक, यात्री





कालसी-हरिद्वार रूट पर चलने वाल रोडवेज बस नौकरी पेशा और छात्रों के लिए सबसे सुलभ है। आए दिन बस खराब होने से समय से कार्य पर नहीं पहुंच पाते हैं। - उर्मिला, यात्री





कालसी-देहरादून रूट पर चलने वाली बस की स्थिति बहुत खराब है। महीने में सात दिन बस खराब हो जाती है। अतिरिक्त खर्च के बावजूद काम पर नहीं पहुंच पाते हैं। - दिनेश यादव, यात्री




मामला संज्ञान में नहीं है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। बस की मरम्मत के निर्देश दिए जा रहे हैं। - अंजलिका शर्मा, सहायक महाप्रबंधक, पर्वतीय डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed