गजब! 570 किमी चलकर बस ने कमाए 19 रूपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपैडिहा से हरिद्वार तक रोडवेज की बस 19 रुपये कमाकर लाई। बात भले ही मजाक लगी हो लेकिन यह बात सही है।
बृहस्पतिवार को नेपाली यात्रियों को रूपैडिहा तक छोड़ने के लिए हरिद्वार से एक 52 सीटर बस गई थी। 570 किमी की दूरी तय कर जब बस वापस लौटी तो बस की कमाई केवल 19 रूपए थी।
19 रुपए कमाने के लिए बस ने छह हजार का ईंधन फूंक डाला। इतनी कम राशि मिलने पर अधिकारियों ने जांच बैठा दी है।
जाते वक्त गई भरकर
दशहरे के त्योहार पर हिमाचल से नेपाली यात्री अपने घरों को जाते हैं। भीड़ बढ़ने पर रोडवेज प्रशासन की ओर से यूके 07-1498 नंबर की बस भी रुपैडिहा भेजी गई। 52 सीटर बस डिपो से ही भरकर गई थी।
हरिद्वार से रुपैहडिया तक का इकतरफा किराया 494 रुपया है। इस हिसाब से 52 सीटर बस का किराया 25,688 रुपये हुआ। आते वक्त बस में महज 19 रुपये कमाकर लाई।
रोडवेज ने चालक-परिचालक पर बैठाई जांच
इतनी कम रकम देखकर एकाउंट्स विभाग की ओर से अधिकारियों को सूचित किया गया। सुनते ही अधिकारियों ने चालक-परिचालक से पूछताछ की जिसके बाद चालक-परिचालक का रूट प्रतिबंधित कर जांच बैठा दी गई।
नहीं हुई बस की चेकिंग
रुपैडिहा से हरिद्वार की दूरी 570 किमी है। ताज्जुब की बात यह है कि इस पूरे लंबे सफर में बस एक बार भी चेक नहीं की गई। सवाल यह भी है कि 18 घंटे के सफर में, वह भी त्योहार के सीजन में आखिर बस को कैसे किसी टीआई(टिकट निरीक्षक) ने चेक नहीं किया।
रुपैहडिया से हरिद्वार तक आने में बस की एकतरफा इनकम 19 रुपये लाने पर जांच बैठा दी है। जिसमें चालक-परिचालक के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-आलोक बनवाल, एजीएम, रोडवेज हरिद्वार।