फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadways bus accident in almora.

अल्मोड़ा मार्ग पर खाई में गिरी बस, 17 मौत

Sun, 21 Jun 2015 11:50 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Jun 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
roadways bus accident in almora.

पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस घाट-अल्मोड़ा मार्ग पर ध्याड़ी के पास 250 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में बस चालक और पांच महिलाओं समेत 17 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


फिलहाल 12 यात्रियों की ही शिनाख्त हो पाई है। हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए धौलादेवी प्राथमिक अस्पताल के अलावा अल्मोड़ा और हल्द्वानी के अस्पतालों में भेजा गया है। बस में चालक-परिचालक समेत कुल 39 यात्री सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में बस के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख, गंभीर घायलों को 50-50 हजार और सामान्य घायलों को 20-20 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस (यूके 07-टीए-1093) शनिवार दोपहर करीब 12:50 बजे ध्याड़ी के पास अनियंत्रित होकर 250 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने जान जोखिम में डालकर गहरी खाई में कराह रहे घायलों को सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद उन्हें घटनास्थल से 20 किमी दूर प्राथमिक अस्पताल धौलादेवी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से तीन घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी और आठ को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।

...तो बस की खराबी बनी दुर्घटना का कारण

roadways bus accident in almora.

हादसे की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसपी केएस नगन्याल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जलागम परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल के अलावा पुलिस और राजस्व कर्मी आदि भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।

डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम प्राथमिक अस्पताल धौलादेवी में कराया जा रहा है। उधर, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने भी घटना पर गहरा शोक जताते हुए डीएम से राहत कार्यों के बारे में फोन से जानकारी ली। सांसद अजय टम्टा ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है।

ध्याड़ी के पास 17 यात्रियों को मौत की नींद सुलाने वाली रोडवेज बस के दुघर्टनाग्रस्त होने के कारणों का फौरीतौर पर पता नहीं लगा, लेकिन लोगों की मानें तो सड़क पर दौड़ रही बस की तेज आवाज बस में कुछ तकनीकी खराबी का आभास दे रही थी। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र सिंह भैसोड़ा ने बताया कि बस से जोर की आवाज आ रही थी।

इंजन की तेज आवाज बस में खराबी होने का संकेत दे रही थी। करीब 200 मीटर आगे पहुंचने के बाद ही बस खाई में लुढ़क गई। उस दौरान विपरीत दिशा से कोई वाहन भी नहीं आ रहा था। लोगों को आशंका है दुर्घटना के लिए बस की खराबी ही कारण रही होगी।

घायलों और मृतकों की सूची

roadways bus accident in almora.

घायल:
1- साहिल (10) पिथौरागढ़।
2- अनिल (19) पिथौरागढ़।
3- विक्रम (25) डीडीहाट।
4- अनिल कुमार (30) पिथौरागढ़।
5- कुलविंदर सिंह (35) दिल्ली।
6- देवेंद्र सिंह (29) पिथौरागढ़।
7- मनोज कुमार (20) पिथौरागढ़।
8- भूपेंद्र कुमार (22) सोनाकोट।
9- पंकज कुमार (28) थल।
10- रजनी (22) लोहाघाट।
11- राकेश भट्ट (24) पिथौरागढ़।
12- जीतेंद्र सिंह (18) मेरठ।
13- राजेंद्र सिंह (26) दिल्ली।
14- विक्रांत (19) मुजफ्फरनगर।
15- लेखराज सिंह (19) बिजनौर।
16- सुंदर सिंह (35) धारचूला।
17- आकृति (21) पिथौरागढ़।
18- ज्योति मर्तोलिया (21) मुनस्यारी।
19- दिनेश चंद्र (35) पिथौरागढ़।
20- चंद्रशेखर जोशी (20) पांखू।
(करीब ढाई साल के एक बच्चे और एक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।)  

मृतक:
1- आन सिंह भंडारी पुत्र पूरन सिंह कनरा बोकरा हाल पिथौरागढ़।
2- रमेश चंद्र भट्ट(52) पुत्र हीरा बल्लभ कुलौरी अल्मोड़ा।
3- कलावती कापड़ी पत्नी स्व. लीलाधर कापड़ी घंटाकरन पिथौरागढ़।
4- माया पुनेड़ा पत्नी सुभाष पुनेड़ा लुठंयूड़ा पिथौरागढ़।
5-मनोज सिंह पुत्र अजब सिंह मेरठ।
6-पान सिंह(चालक) पुत्र नारायण सिंह मेल्टा बांस पिथौरागढ़।
7- दीपा रावत पत्नी अजय रावत पिथौरागढ़।
8- त्रिलोक सिंह खड़ायत (24) पुत्र मोहन सिंह बेरमुनि पिथौरागढ़।
9- पुष्पा भट्ट पत्नी मोहन चंद्र भट्ट लुठंयूड़ा पिथौरागढ़।
10- आकाश भंडारी (17) पुत्र विक्रम सिंह भंडारी वड्डा पिथौरागढ़।
11- दिनेश वर्मा पुत्र गोपाल वर्मा बलुवाकोट धारचूला पिथौरागढ़।
12- रीना रावत नीलाम सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed