फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roads of dehradun

सड़कें खस्ता हाल, लोग बेहाल

Mon, 28 Jul 2014 04:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Jul 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
roads of dehradun
सीवर लाइन खुदाई के कारण देहरादून की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। वहीं बारिश ने राहगीरों का सुरक्षित चलना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन


लोगों के लिए मुसीबत बन गई सड़कों की खुदाई

पत्थर और कीचड़ से सनी सड़कों पर गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़कें नहीं बनाई जा सकी हैं। बरसात से पहले सड़कों की खुदाई लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।

वहीं कई जगह बनी नई सड़कें भी पहली बारिश नहीं झेल पाईं। रेसकोर्स में सीवर लाइन के लिए खोदी सड़क भर तो दी गई है, लेकिन पहली बारिश में यह धंस चुकी है। इस पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिनमें गिरकर राहगीर हाथ-पांव तुड़वा चुके हैं।
विज्ञापन


चंदर नगर में कीचड़ भरी रोड पर बारिश के बाद चलना मुश्किल है। यहां सीएमओ ऑफिस भी है, जहां रोजाना लोग काम से आते हैं। रास्ता खराब होने से बुजुर्गों को बेहद दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ताहाल हो चुकी है खोदी गई सड़क

बंजारावाला क्षेत्र में कारगी से बनी नई रोड पहली बारिश तक नहीं झेल सकी और शिव मंदिर के सामने टूटने लगी है। मोथरोवाला रोड से पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क खस्ताहाल हो चुकी है।


शिवपुरी बंजारावाला की सड़क तो कई वर्षों से नहीं बनी है। ऐसे में लोगों को पानी भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।

सीवर लाइन बिछाने के लिए पेयजल निगम ने सड़क खोदी है। उन्हें यातायात सुचारु करने लायक रोड बनाने के निर्देश दिए गए थे। निगम ने विभाग को अभी पूरा भुगतान नहीं किया है, इसलिए जिम्मेदारी उनकी है। कई जगह से ऐसी शिकायत आ रही हैं, जिसके लिए उन्हें नोटिस भेज रहे हैं।
-वीएन चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed