फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roads blocked by rain in uttarakhand

उत्तराखंडः लाइफ लाइन पर कहर बनकर टूटी बरसात

Mon, 21 Jul 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Jul 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
roads blocked by rain in uttarakhand

मानसून ने खेती को जरूर उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में राहत दी हो पर सड़कों पर यह बरसात कहर बनकर टूटी हैं।

विज्ञापन


नुकसान वहां अधिक हैं जहां पिछली आपदा ने सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी थी। चारों धामों के यात्रा मार्ग विभिन्न स्थानों पर बंद हुए।

हाल ही में ब्लेक टॉप कर चमकाई गई सड़कें भी इस बार मानसून की अभी तक की बरसात को नहीं संभाल पाई। हाल यह तब है जबकि प्रदेश में अगस्त और सितंबर में भी बरसात होती रही है।

सामन्य से 11 प्रतिशत अधिक हुई बरसात

roads blocked by rain in uttarakhand

मौसम विभाग की हाइड्रोमेट डिवीजन के मुताबिक प्रदेश में 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई के बीच 111 मिमी बरसात हुई।

यह सामन्य से 11 प्रतिशत अधिक है। पर एक जुलाई से 16 जुलाई के बीच कुल मिलाकर 225 मिमी बरसात हुई जो सामान्य से 39 प्रतिशत कम है।

इसके बावजूद प्रदेश में बरसात ने सड़कों का बुरा हाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 सड़कों पर भूस्खलन के कारण आया मलबा

roads blocked by rain in uttarakhand

स्टेट कंट्रोल रूम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 20 जुलाई को भी करीब 150 सड़कों पर भूस्खलन के कारण मलबा आया जिससे यातायात ठप हो गया।

चारों धामों की सड़क भी मलबा आने से बंद है। इन सड़कों को यात्रा शुरू होने से पहले सुधारा गया था। ऐसे में अब आगे आने वाले समय में भी इन सड़कों की सेहत शयद ही ठीक रह पाए।

प्रदेश में अगस्त और सितंबर में भी बरसात करा प्रकोप रहता आया है। जाहिर है कि चार धाम यात्रा पर संकट फिलहाल टला नही है।

विज्ञापन

ये सड़कें हैं बंद

roads blocked by rain in uttarakhand

- केदारनाथ हाइवे सिरोबगड़ में मलवा आने से बंद
- गंगोत्री हाइवे सुखीटॉप में मलवा आने से बंद
- बद्रीनाथ हाइवे लामबगड़ और सिरोबगड़ में मलवा आने से बंद
- पौड़ी गढ़वाल-60 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद
- सहिया के नौ , देहरादून के दो और चकराता के पांच मोटर मार्ग बंद
- अल्मोड़ा-13 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद
- नैनीताल में भुजान-गर्जिया, मल्ला-तल्ला-रामगढ़ मोटर मार्ग सहित 31 ग्रामीण मोटर मार्ग मलवा आने से बंद
- जसपुर-अफजलगढ़ नेशनल हाइवे बंद
- पिथौरागढ़-चंपावत हाइवे,पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हाइवे,घाट-धारचूला मोटर मार्ग, तवाघाट-सोबला मोटर मार्ग मलवा आने से बंद
- चंपावत-नौ ग्रामीण मोटर मार्ग सहित पिथौरागढ़-टनकपुर हाइवे मलवा आने से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed