फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roads became ponds due to torrential rains

Dehradun News: मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं तालाब

Tue, 22 Aug 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Roads became ponds due to torrential rains
देहरादून में लगातार दूसरे दिन सुबह-शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के तमाम नाले, खाले, नदियां उफान पर आ गए। इससे शहर के मुख्य मार्गों से लेकर पहले से बदहाल गली मोहल्लाें की सड़कें तालाब बन गईं। जिससे कई दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन

वहीं नदी किनारे बस्तियों में रहने वाले लोग रातभर सहमे रहे। जिला प्रशासन ने सहस्रधारा क्षेत्र के साथ ही नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। नगर निगम और प्रशासन की टीमें भी रातभर गश्त पर रहीं।
विज्ञापन

दरअसल शहर में रविवार से ही तेज बारिश हो रही है। सोमवार तड़के भी तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब 10 बजे तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम छह बजे से ही एक बार फिर बूंदाबांदी का दौरा शुरू हो गया। साढ़े सात बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। रातभर रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण माजरा चौक, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन चौक, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिसके चलते कई बार जाम जैसी स्थिति भी बनी। वहीं पलटन बाजार में दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को काफी परेशानी हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में देहरादून जिले में 14.6 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य से 15 फीसदी अधिक है। वहीं सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। विभाग ने मंगलवार को भी दून में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
टपकेश्वर मंदिर के प्रवेश द्वार पर आया मलबा
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। भारी बारिश के कारण टपकेश्वर मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहाड से मलबा आ गया। जिससे वहां काफी देर तक आवाजाही बंद रही। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया, तब जाकर श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सके।
हालांकि जिस समय मलबा गिरा उस समय वहां आवाजाही नहीं थी। इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं सावन महीने का सोमवार होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी, लेकिन उन्हें दर्शन करने में परेशानी हुई। कुछ लोग तो किनारे-किनारे होते हुए दर्शन के लिए मंदिर के अंदर चले गए, जबकि कई लोग मलबा हटने का इंतजार करते रहे। मंदिर समिति के प्रधान गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि बाद में मजदूर लगाकर मलबे को हटा दिया गया गया। इसमें करीब डेढ़ घंटा लग गया। इसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं ने आराम से दर्शन किए।


नाला निर्माण के लिए खोदी सड़क पर हो रहा जलभराव
देहरादून। नाला बनाने के लिए खोदी गई सड़क पर बारिश के कारण जलभराव हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। दरअसल रिस्पना पुल के समीप चंचल डेयरी के पास नाला बनाने का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है। इसके लिए सड़क खोदी गई थी। अब लगातार हो रही बरसात के कारण इसमें पानी जमा हो रहा है। जलभराव का असर व्यापारियों की दुकानों पर भी पड़ रहा है। लोनिवि के एक्सईएन धीरेंद्र सिंह ने कहा, जल्द निर्माण पूरा कराया जाएगा।


दून का तापमान
सूर्याेंदय: 5:49
सूर्यास्त: 6:53
अधिकतम: 31
न्यूनतम: 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed