फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Safety World Series match 2023 cricket legends reach Dehradun Rajiv Gandhi International Cricket Stadium

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023: देहरादून में जुटे क्रिकेट के धुरंधर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी का दिखाएंगे जलवा

Fri, 24 Nov 2023 09:01 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Nov 2023 09:01 AM IST
सार

24 से 26 नवंबर तक खेले जाने वाले मुकाबलों में पहला मैच शुक्रवार को भीलवाड़ा किंग्स व मणिपाल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा।  18 नवंबर से शुरू हुई लीग का समापन नौ दिसंबर को होगा।
 

विज्ञापन
Road Safety World Series match 2023 cricket legends reach Dehradun Rajiv Gandhi International Cricket Stadium
हरभजन सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक साल बाद दून में क्रिकेट के धुरंधर फिर जुटे हैं। वे अपने बल्ले व गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके लिए भारत समेत अन्य देशों के कई पूर्व क्रिकेटर दून पहुंच चुके हैं। आज (शुक्रवार) से दून में तीन दिन तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन


बीते साल सितंबर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों के दौरान ये धुरंधर दून आए थे।लीग के तीनों मैच रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 24 से 26 नवंबर तक खेले जाने वाले मुकाबलों में पहला मैच मैच शुक्रवार को भीलवाड़ा किंग्स व मणिपाल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


दूसरा मैच इंडिया कैपिटल्स व साउदर्न सुपर स्टार्स और आखिरी दिन गुजरात जायंट्स व अर्बन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। छह-छह टीमों का यह टूर्नामेंट भारत के पांच शहरों देहरादून, रांची, जम्मू, वायजाग और सूरत में खेला जा रहा है। 18 नवंबर से शुरू हुई लीग का समापन नौ दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज के मैच की टीमें

मणिपाल टाइगर्स

हरभजन सिंह (कप्तान)

मोहम्मद कैफ

रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर)

चाडविक वाल्टन (विकेटकीपर)

प्रवीण कुमार

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

कॉलिन डी ग्रैंडहोम

कोरी एंडरसन

थिसारा परेरा

इमरान खान

मिशेल मैक्लेनाघन

पंकज सिंह

परविंदर अवाना

प्रवीण गुप्ता

भीलवाड़ा किंग्स की टीम

इरफान पठान (कप्तान)

लेंडल सिमंस

शेन वॉटसन

तिलकरत्ने दिलशान

यूसुफ पठान

पिनल शाह (विकेटकीपर)

सोलोमन मायर

विलियम पोर्टरफील्ड

क्रिस बार्नवेल

इकबाल अब्दुल्ला

जेसल कारिया

अनुरीत सिंह

धम्मिका प्रसाद

प्रोस्पर उत्सेया

राहुल शर्मा

रयान साइडबॉटम

टिम मुर्टाघ

मुकाबले से पहले मैदान में बहाया पसीना

आज होने वाले मुकाबले से पहले मणिपाल टाइगर्स के खिलाड़ियों ने अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास कर पसीना बहाया। इस दौरान भारतीय पूर्व क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने कहा, दून में खेलने और अपने प्रशंसकों के मनोरंजन के लिए हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Operation Silkyara: सुरंग में एडवांस ड्रोन ने आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस से दिखाई राह, बताए अंदर के हालात

तीनों दिन मौसम रहेगा मेहरबान

दून में होने वाले तीन मैच के दौरान मौसम मेहरबान रहेगा। बीते साल हुए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में बारिश के चलते कई मुकाबलों को रद्द किया था। इस बार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed