फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Construction start on india china Border 

भारत से चीन सीमा तक सड़क निर्माण का काम शुरू, 18 हजार करोड़ से तैयार होगा पूरा नेटवर्क

Mon, 05 Nov 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Nov 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
Road Construction start on india china Border 
भारत चीन बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में चीन की सीमा तक 18 हजार करोड़ की लागत से सड़क नेटवर्क खड़ा करने का काम शुरू हो गया हैं। बीआरओ के महानिदेशक ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिल कर राज्य की सीमांत सड़कों के निर्माण से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। सीएम ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़क नेटवर्क बेहद महत्वपूर्ण है। सीमांत इलाके के ग्रामीण सेना की सूचनाओं के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। 

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने बताया कि भारत माला परियोजना के तहत 18 करोड़ रुपये की लागत से चीन सीमा तक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसमें बैजनाथ-थराली-कर्णप्रयाग मार्ग, अस्कोट-धारचूला-मालपा मार्ग, कपकोट-मुनस्यारी, सेराघाट-जौलजीवी मार्ग, माना-मूसा पानी-माणा पास और जोशीमठ-मलारी मार्ग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल हरपाल सिंह ने भूमि अधिग्रहण और फारेस्ट एनओसी मिलने पर आभार जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण में नवीन तकनीक इस्तेमाल कर पर्यावरण हानि को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएम रावत ने बीआरओ के हरिद्वार रोड पर प्रोजेक्ट मुख्यालय बनाने को 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार का भरोसा दिया। उन्हाेंने कहा कि राज्य के सीमांत क्षेत्रों और गांवों में सड़कों का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बीआरओ को राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश और बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed