ऑल वेदर रोड: कटिंग कार्य के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर में धंसा सड़क का 50 मीटर हिस्सा
- यहां ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चल रहा है काम
- कुछ ही समय पहले किया गया था रोड अलाइनमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात शुरू होते ही बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य की हकीकत सामने आने लगी है। रविवार को कीर्तिनगर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा धंस गया। यहां कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी (एनएच) ने डंपिग जोन के मलबे से सटाकर रोड अलाइनमेंट किया था।
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत कई स्थानों पर बदरीनाथ नेशनल हाईवे के मोड़ खत्म कर रास्ते को सीधा किया जा रहा है। इसके लिए कुछ स्थानों पर पुश्ते लगाकर भरान किया गया है। जबकि कुछ में बिना पुश्ते के ही सड़क बना दी गई है। ऐसा ही कीर्तिनगर से करीब डेढ़ किलोमीटर ऋषिकेश की ओर भी किया गया है।
सड़क में दरारें पड़ गई
यहां रोड कटिंग का मलबा डाला गया है। सड़क का मोड़ खत्म करने के लिए डंपिग साइट के ऊपर से लगभग आधी सड़क का निर्माण किया गया। करीब एक सप्ताह पहले सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए जब मजदूरों ने खुदाई की, तो यह पैच धंस गया। सड़क में दरारें पड़ गई।
सड़क का निर्माण पक्के स्थान पर किया गया है। लेकिन नाली मलबे वाली साइट से गुजर रही है। ठेकेदार ने यहां खुदाई कर छोड़ दिया था। बारिश होने पर यहां पानी भर गया। इससे सड़क धंसी है। ठेकेदार को दोबारा सड़क निर्माण को कहा गया है।
-दिनेश बिजल्वाण, ईई, पीडब्ल्यूडी (एनएच), श्रीनगर।