फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accidents in garhwal.

फिर सड़क दुर्घटनाओं से 'दहल' गया गढ़वाल

Thu, 11 Jun 2015 12:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Jun 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
road accidents in garhwal.

बुधवार की सुबह बदरीनाथ हाईवे पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं के बाद गुरुवार को फिर गढ़वाल दुघटनाओं से दहल गया।

विज्ञापन


बुधवार देर रात डेढ़ बजे सुवाखोली-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर थत्यूड़ के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ के चिकित्सक डॉ. कुलदीप नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक डॉक्टर अमृतसर पतलीगढ़ निवासी था। दुर्घटना में अन्य तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया गया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


उधर, ऊखीमठ में कुंड के पास गुरुवार की सुबह ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत होने की खबर है। कार ऊखीमठ से अगस्तमुनी की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर 37 किमी के दायरे में बुधवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए थे।

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून रैफर किया गया है। तीन का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है। मामूली रूप से चोटिल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed