यमुनोत्री हाइवे पर खाई में गिरी कार, 4 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी ब्रह्मखाल के पास एक वैगनार गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए परिवार के मुखिया और उनकी ढाई साल की बेटी की हालत खतरे से बाहर है।
मणपाकोटी बड़कोट निवासी जगदेव चौहान सोमवार सुबह अपनी वैगनार में परिवार को साथ लेकर उत्तरकाशी अपनी ससुराल आ रहे थे। बड़कोट में पड़ोस में रहने वाला नंदगांव निवासी अमित भी लिफ्ट लेकर उनके साथ वाहन में सवार था।
दोपहर करीब एक बजे यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी ब्रह्मखाल के पास उनकी वैगनार अनियंत्रित होकर नीचे जुणगा वाली सड़क पर जा गिरी।
मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस
हादसे में जगदेव चौहान की पत्नी देवकी (30), पुत्री अप्सरा (7), आकांक्षा
(5) और अमित (18) पुत्र सुतारू लाल निवासी नंदगांव की मौके पर ही मौत हो
गई। वाहन चला रहे जगदेव और उनकी ढाई साल की बेटी आराध्य को हल्की चोटें आई
हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही धरासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को
निकालकर सड़क तक पहुंचाने के साथ ही घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से
जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने घायलों की हालत
खतरे से बाहर बताई है।
हादसे की सूचना मिलते ही बड़कोट में शोक की लहर दौड़
पड़ी। काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार
सिंह रावत, बड़कोट के नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल रावत आदि ने हादसे पर शोक
जताया है।a