फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road accident on Najibabad Highway Haridwar one dead, another serious Uttarakhand news in hindi

Haridwar: नजीबाबाद हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 29 Nov 2025 06:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Nov 2025 06:48 PM IST
सार

चंडीदेवी रोपवे के पास सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल है।

विज्ञापन
Road accident on Najibabad Highway Haridwar one dead, another serious Uttarakhand news in hindi
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी रोपवे के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में से हायर सेंटर भेजा गया।

विज्ञापन

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर आलू से भरा एक ट्रक नजीबाबाद की तरफ से आ रहा था। दूसरा ट्रक हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। चंडीदेवी रोपवे के पास दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों ट्रकों को क्रेन की मदद से अलग किया गया।

विज्ञापन

हादसे में आलू से लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं कंपनी की दवाई लेकर जा रहे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। श्यामपुर थानाध्यक्ष ने मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान मोंटी पुत्र हर्षदीप निवासी हिपरा कालका हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं घायल सुरजीत सिंह पुत्र बदम सिंह निवासी हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल का इलाज हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में जारी है। घायल और मृतक के परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी। दोनों के परिजन पहुंचे। मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की जांच की जा रही है।

 

सुबह तक आवागम में हुई परेशानी

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसे के बाद आवागमन सुबह तक बाधित रहा। दोनों ट्रक आपस में इस तरह घुस चुके थे कि उनके ड्राइवर केबिन को क्रेन की मदद से अलग किया गया। इस बीच दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को व्यस्थित तरीके से निकालने के लिए घटनास्थल पर चंडीघाट चौकी पुलिस लगी रही। ट्रकों को किनारे किया गया, इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।

ये भी पढ़ें...Vikasnagar: रिश्ता कलंकित...स्कूल में दर्द से कराह रही थी बच्ची, सहेलियों ने पूछा तो बताई मौसा की घिनौनी करतूत

ठंड में कोहरे से पहले करना होगा उपाय

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के चौड़ीकरण कार्य और रिंग रोड के फ्लाईओवर निर्माण के चलते इन दिनों आवागमन वन-वे है। ऐसे में एक ही लेने से आने और जाने वाले वाहनों को गुजरना पड़ रहा है। इसमें कई जगह मोड़ भी बने हुए है। एक-दूसरे को देख न पाने के कारण हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन-वे के दौरान इस तरह के रिफ्लेक्टेड संकेतक लगाने होंगे, जिससे रात में वाहन चालक वने-वे के साथ ही निर्माण कार्यों की जानकारी कर सकें। ट्रकों के बीच टक्कर में भी गंगा नदी के किनारे कोहरे की छटा और रात में वन-वे की सटीक जानकारी नहीं होना ही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed