फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident on Laksar-Raisi road in Roorkee truck hits bike rider angry villagers block road due to death

Roorkee: लक्सर-रायसी मार्ग पर हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 10 Jan 2025 03:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

Accident In Roorkee: युवक सुबह घर से किसी काम से लक्सर जा रहा था। जैसे ही वह लक्सर-रायसी मार्ग पर कुछ दूर पहुंचा तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Accident on Laksar-Raisi road in Roorkee truck hits bike rider angry villagers block road due to death
युवक की मौत के बाद हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के लक्सर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़ंजाकुतुबपुर निवासी सुमित (24) शुक्रवार की सुबह घर से किसी काम से लक्सर जा रहा था। जैसे ही वह लक्सर-रायसी मार्ग पर कुछ दूर पहुंचा तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


Rishikesh: पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार, मचा हड़कंप, लोगों की लगी भीड़, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आता देख चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। साथ ही लक्सर-रायसी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क से हटे। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed