फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident of baburam

...और जिंदगी से भी रिटायर हो गए बाबूराम

Sat, 15 Feb 2014 09:49 AM IST
जसबीर सिंह/अमर उजाला, लक्सर
जसबीर सिंह/अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 15 Feb 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
road accident of baburam

बाबूराम अपनी तरक्की के लिए कोर्ट-कचहरी में अरसे से जद्दोजहद कर रहे थे। यह लड़ाई तो वह जीत गए लेकिन इसकी खुशी दो घंटे ही नसीब हो पाई।

विज्ञापन


उन्हें दो दिन ही प्रवक्ता पद पर रहकर रिटायर हो जाना था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। जिस शुक्रवार को सम्मान के साथ नौकरी से उनकी विदाई होनी थी उसी दिन हादसे का शिकार हुए बाबूराम जिंदगी से ‘रिटायर’ हो गए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी
लक्सर कस्बे के केवी इंटर कालेज के मुंडाखेड़ाखुर्द निवासी शिक्षक बाबूराम को दो साल पहले वरिष्ठता के आधार पर प्रवक्ता का पद मिलना था। प्रबंधन तंत्र ने उनकी जगह प्रवक्ता पद पर सीधी भर्ती करते हुए किसी अन्य शिक्षक को तैनाती दे दी। अपने हक से वंचित बाबूराम ने कालेज प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल तक मामला चलादो साल तक यह मामला तारीखों और पेशियों की सीढ़ियां चढ़ता रहा। आखिरकार हाईकोर्ट से उनके हक में ही फैसला सुनाते हुए उन्हें प्रवक्ता के पद पर तैनाती का हुक्म दे दिया। बुधवार को उन्होंने बाकायदा प्रवक्ता पद पर ज्वाइन भी कर लिया था।


उसके ठीक दो दिन बाद शुक्रवार को उनका रिटायरमेंट था। इसी खुशी में वह मिठाई लेने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी बीच ओवरब्रिज के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले रुड़की अस्पताल और फिर वहां से हायर सेंटर भेजा गया। देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को वह जिंदगी की जंग हार गए।

सिर्फ दो घंटे नसीब हुई खुशी
बाबूराम को शायद गुमान भी नहीं रहा होगा कि उन्नत पद पर ज्वाइनिंग के बाद उसके पास खुशी मनाने के लिए मात्र दो घंटे का ही वक्त है। हुआ भी यही, दुर्घटना ने एकाएक उनकी खुशी के लम्हे कम कर दिए बल्कि परिजनों को भी गम के समंदर में डुबो दिया। दो दिन बाद उन्हें जिंदगी से भी रुख्सत कर दिया। इसे बाबूराम की जिंदगी का इत्तेफाक ही कहेंगे कि तरक्की वाले पद पर ज्वाइनिंग के दिन दुर्घटना और रिटायरमेंट के दिन मौत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed