फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in yamkeshwar block

खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौत, मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी यहां

Wed, 16 Nov 2016 12:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
road accident in yamkeshwar block
yamkeshwar accident - फोटो : AmarUjala

यमकेश्वर प्रखंड के गैंडखाल में 12 सवारियों से भरी जीप बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर गैंडखाल बाजार से एक जीप (यूए 07 एल 6522) सवारियां लेकर आमसैंण जा रही थी। बताया जा रहा है कि गैंडखाल से करीब एक किलोमीटर आगे राशन गोदाम के पास चालक ने लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग से गैंडखाल-आमसैंण संपर्क मार्ग की ओर मोड़ी। तभी जीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

रेस्क्यू कर घायलों को निकाला बाहर

road accident in yamkeshwar block
एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala

लक्ष्मणझूला पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान चालक गोविंद सिंह समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। घायल रोशनी देवी (45) पत्नी छोटे सिंह, शकुंतला देवी (40) पत्नी धमेंद्र सिंह निवासी आमसैंण, पवन (17) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी श्रीकोट, कबूतरी देवी (50) पत्नी रोशन सिंह निवासी ग्राम भरपूर सतनाऊ को बाहर निकाला।

इसके बाद उन्हें अलग-अलग प्राइवेट जीप से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शकुंतला देवी और पवन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन रोते बिलखते देखे गए।  

मृतक आश्रितों को 50 हजार, घायलों को 25 हजार

road accident in yamkeshwar block
एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala

जिलाधिकारी पौड़ी चंद्रशेखर भट्ट ने मृतक आश्रितों को 50-50 हजार, गंभीर घायलों को 25 हजार और सामान्य घायलों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने सभी मृतकों का बुधवार को गैंडखाल में ही पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। 

1. गोविंद सिंह (47) पुत्र दयाल सिंह चालक ग्राम बाड्यो, खोलीपार ढांसी।
2. कांता देवी (43) पत्नी गौतम सिंह ग्राम आमसैंण।
3. कांति देवी (65) पत्नी प्रेम सिंह ग्राम आमसैंण।
4. अंजू देवी (40) पत्नी किशन पाल ग्राम आमसैंण।
5. ज्योति (18) पुत्री उम्मेद सिंह  ग्राम सतनाऊ भरपूर।
6. जोमती (65) पत्नी नारायण सिंह ग्राम जसकोट।
7. जसपाल सिंह (50) पुत्र स्व. इंद्र सिंह, ग्राम आमसैंण।
8. सत्येश्वरी देवी (55) पत्नी महिपाल सिंह ग्राम सतनाऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed