फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in pithoragarh.

पिथौरागढ़: भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत

Mon, 05 Oct 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कनालीछीना/पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, कनालीछीना/पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
road accident in pithoragarh.

धारचूला से पिथौरागढ़ आ रही मैक्स जीप सतगड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार जीप चालक कमल ने सड़क क्षतिग्रस्त होने को हादसे का कारण बताया है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे यह जीप कनालीछीना से चार किमी दूर सतगड़ पौड़ीखाला नामक स्थान के पास करीब 150 मीटर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को निकाला। जीप में 11 लोग सवार थे। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि मरने वालों में दो लोग मजदूर लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक की जेब से त्रिपाली पुत्र पच्ची निवासी भुमरेला सूरमा तहसील पलिया लखीमपुर खीरी का परिचय पत्र मिला है। उसकी उम्र 45 वर्ष की करीब लग रही है। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। वह नेपाली मजदूर लग रहा है। उसकी उम्र भी करीब 40-45 वर्ष रही होगी।

सड़क क्षतिग्रस्त होने से हुआ हादसा

road accident in pithoragarh.

वहीं, जिन तीन लोगों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है उनमें बसंत जोशी (57) पुत्र कृष्णानंद जोशी निवासी मड़ हाल निवासी लुंठ्यूड़ा, दशरथी दरियाल (30) पत्नी दानी दरियाल निवासी धारचूला और नंदलाल (41) निवासी लखीमपुर खीरी हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार जीप चालक कमल ने सड़क क्षतिग्रस्त होने को हादसे का कारण बताया है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में मनोज दताल (30) निवासी जौलजीबी, लिप्टन (29) निवासी लखीमपुर खीरी, दयाल सिंह रायपा (42) निवासी धारचूला, सुनीता देवी (48) निवासी कालिका धारचूला, रूमा आगरे (22) निवासी धारचूला और जीप चालक कमल बोरा (35) निवासी रई शामिल हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। जिलाधिकारी सुशील कुमार, एसपी रोशन लाल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत समेत भारी संख्या में लोग देर शाम को जिला अस्पताल में जमा हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed