{"_id":"c6108ad3751d8937080d76fc21819167","slug":"road-accident-in-narendra-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्रनगरः दो वाहन दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्रनगरः दो वाहन दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, चंबा/गजा
Updated Mon, 14 Sep 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर दो अलग-अलग वाहन दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। उन्हें श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया है। एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
रविवार को पेट्रोल का टैंकर ऋषिकेश से चंबा से आ रहा था। बेमुंडा में दुर्घटनाग्रस्त होकर वह सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में जुगुवाल बिजनौर निवासी वाहन चालक अंकुर पुत्र राजाराम, परिचालक कमल सिंह पुत्र ओमकार सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरी दुर्घटना सुबह 10 बजे सेलुपानी में हुई। एक मैक्स खाड़ी से चंबा आ रही थी। सेलुपानी में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में वाहन चालक राकेश (27) पुत्र हर्षपति निवासी जाजल, बेरनी गांव निवासी सुशीला देवी (65) पत्नी सूरजमणी, अदवाणी निवासी समीर (5) पुत्र रोशन, सुशीला देवी (38) पत्नी विक्रम कुमार, कौडार जाजल निवासी पार्वती (27) पत्नी दिवान, आमपाटा निवासी अबलू (52) पुत्र मंगलू घायल हो गए।
सूचना पर नागणी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह राणा और 108 सेवा मौके पर पहुंची। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया है। जहां घायल सुशीला देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।