{"_id":"6379e29c05dba15a0b08dc2a","slug":"road-accident-in-dehradun-truck-collision-with-cycle-and-minor-boy-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: डोईवाला में दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने मासूम को कुचला, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: डोईवाला में दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने मासूम को कुचला, मौके पर हुई मौत
Sun, 20 Nov 2022 01:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Nov 2022 01:51 PM IST
सार
Road Accident In Dehradun News: घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है। हादसा होते ही आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बच्चे की शिनाखत नहीं हो सकी है।
ट्रक ने बच्चे को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून जिले के डोईवाला में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। खता रोड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने एक साइकिल सवार मासूम को टक्कर मार दी। इस दौरान बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Rishikesh: परमार्थ निकेतन घाट पर नहाते समय डूबा जयपुर का बुजुर्ग पर्यटक, खोज में जुटी एसडीआरएफ
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है। हादसा होते ही आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बच्चे की शिनाखत नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया गया है। आस-पास के क्षेत्रों में बच्चे की शिनाखत के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।