बस-स्कूटी की टक्कर में बस ड्राइवर ही पिटेगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में घंटाघर चौक के समीप गलत दिशा से आ रही एक स्कूटी सिटी बस की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि स्कूटी चालक छिटककर दूर जा गिरा और बस की चपेट में आने से बच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने सिटी बस चालक को नीचे उतारकर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों का विवाद कोतवाली पहुंचा। मौके पर सीपीयू भी पहुंची। उन्होंने स्कूटी सवार को नियमों के तहत चलाने की नसीहत दी। बाद में सिटी बस यूनियन ने स्कूटी की मरम्मत भी करवा दी।
एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाला मोहित परेड ग्राउंड से प्रिंस चौक स्कूटी (यूके 07 एएन 7726) से जा रहा था। घंटाघर चौक पर जाम लगा हुआ था।
प्रेमनगर से आ प्रिंस चौक की तरफ आ रही सिटी बस (यूके 07 पीए 1144) के पीछे स्कूटी खड़ी हो गई। तभी स्कूटी सवार गलत दिशा से उसके आगे आ गया और ब्रेक मार दिए। तुरंत सिटी बस चालक से ब्रेक नहीं लगे और स्कूटी चपेट में आ गए।
भीड़ ने बस ड्राइवर को जमकर पीटा
स्कूटी चला रहा मोहित तो टक्कर लगने के बाद छिटक कर दूर जा गिरा। लेकिन बस के नीचे आने से स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सिटी बस चालक की लापरवाही मानते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बस से नीचे उतर लिया।
भीड़ ने उसकी काफी देर तक पिटाई की। इसके बाद मौके पर पहुंची सीपीयू में तैनात दारोगा राजेंद्र नाथ और कांस्टेबल मनोज कुमार ने लोगों को रोका। बस चालक और स्कूटी सवार के बीच का यह मामला कोतवाली पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
महानगर सिटी बस यूनियन के संरक्षक विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि सिटी बस चालक ने युवक की क्षतिग्रस्त स्कूटी की मरम्मत करा दी है। उन्होंने कहा कि सिटी बस चालक को बिना गलती के पीटा गया है। यह गलत बात है।