फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in bageshwar

गहरी खाई में जा गिरी कार, एक की मौत

Tue, 29 Jul 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर Updated Tue, 29 Jul 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
road accident in bageshwar

उत्तराखंड में बागेश्वर के जोशी गांव-पालड़ीछीना मार्ग पर सोमवार तड़के वैगनार कार खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


मृतक और घायल मंडलसेरा के भुल्यूड़ा तोक निवासी हैं। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय नारायण राम सोमवार सुबह कार (यूके-12-ए/3380)  से ताकुला मार्ग से जुड़े जोशी गांव-पालड़ीछीना मार्ग से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


उनके साथ गांव के ही कवींद्र कुमार (21) पुत्र नारायण राम और राकेश कुमार (18) पुत्र स्वर्गीय आनंद प्रकाश भी थे।

पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया शव

road accident in bageshwar

देवलधार के समीप साढे़ तीन बजे कार असंतुलित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे चालक कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और कवींद्र और राकेश घायल हो गए।

उन्होंने स्थानीय लोगों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही झिरोली के थानाध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे।

घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सड़क बंद होने से हुआ बिलंब

road accident in bageshwar

जिला मुख्यालय के त्यूनरा गधेरे के उफान से सड़क बंद होने के कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में आधा घंटा देरी हो गई। स्ट्रेचर की मदद से घायलों को दूसरी तरफ से वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

अविवाहित था कृष्ण कुमार
वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उसके दो बड़े भाई हैं। मृतक अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed