{"_id":"e7514894df4b4c05a5e5c8da47cf2929","slug":"road-accident-dead-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में कालेज एकाउंटेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में कालेज एकाउंटेंट की मौत
अमर उजाला, हरिद्वार/श्यामपुर
Updated Tue, 10 Dec 2013 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर सोमवार देर शाम ट्रक को पीछे से टक्कर मारने पर आईटेन कार सवार राजीव शर्मा (36) पुत्र महेंद्र प्रताप निवासी गोविंदपुरी, मोदीनगर, गाजियाबाद की मौत हो गई। मृतक सहारनपुर के एक पालीटेक्निक कालेज में एकाउंटेंट के पद पर तैनात थे। जबकि इनका दूसरा साथी घायल हो गया है।
विज्ञापन
बैरियर पर टकराई कार
एसओ चंदन सिंह चौहान ने बताया कि देर शाम हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही कार चिड़ियापुर में वन विभाग के बैरियर के समीप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। राहगीरों ने कार सवार दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने युवक राजीव शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के दोस्त रामरतन निवासी मूलगंज सहारनपुर को भर्ती करवाया गया। एसओ ने बताया कि मृतक सहारनपुर के रामपुर में रामरती पॉलीटेक्निक कालेज में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। मृतक अपने दोस्त के साथ बिजनौर के शाहपुर स्थित ससुराल जा रहा था। घायल रामरतन को उपचार के लिए परिजन दिल्ली ले गए हैं।
विज्ञापन