{"_id":"cccb212ace2004554f883eb4c2a48532","slug":"road-accident-dead-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Dec 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से स्कूटर सवार एक युवक की मौत हो गई। कार एक बड़े निजी अस्पताल के निदेशक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में निदेशक खुद सवार थे, जबकि चालक हादसे के बाद फरार होने की कोशिश में दबोचा गया। बाद में परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामले में समझौते की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
बल्लूपुर चौक पर हुआ हादसा
सोमवार दोपहर बल्लूपुर चौक की तरफ जा रही एक लक्जरी कार ने आगे चल रहे स्कूटर पर टक्कर मार दी। स्कूटर मेहूंवाला निवासी करण पाल (35) पुत्र बालकृष्ण चला रहा था। स्कूटर पर दो सिलेंडर रखे हुए थे। टक्कर लगते ही करण सड़क पर जा गिरा। हेलमेट पहने होने के बावजूद उसके सिर पर गहरी चोट लग गई।
विज्ञापन
कार चालक फरार
इस बीच हादसा होते ही कार चालक देवेंद्र भाग निकला। लोगों ने उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। बाद में कार सवार निदेशक के अस्पताल में ही करण को ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान शाम को करण ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
करण एक गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन था। उसके चार बच्चे हैं।उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अस्पताल प्रबंधन से समझौते के बात कही जा रही है।