फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा एक की मौत

Tue, 19 Nov 2013 03:05 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 19 Nov 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
road accident

उत्तराखंड

विज्ञापन
के बदरीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक शिक्षक की मौत हो गई। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंग्रीपंथ के पास हुई इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत सात लोग सवार थे। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

धारी गांव के प्राइमरी और जूनियर हाइस्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल आने-जाने के लिए सूमो यूके 07 टीए 5726 की व्यवस्था की है। मंगलवार सुबह रोज की तरह ही पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं शहर से स्कूल के लिए चले थे। सुबह करीब नौ बजे शहर से करीब 12 किमी दूर डुंग्रीपंथ हनुमान मंदिर के पास सूमो पैराफिट तोड़ती हुई करीब पचास मीटर नीचे खाई में गिर गई।

वाहन की गति तेज होने से हुआ हादसा

वाहन की गति काफी तेज थी। पैराफिट से टकराने के बाद वाहन हवा में करीब दस मीटर तक उछला और पेड़ की टहनियों को तोड़ता हुआ खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने का काम शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने 108 की मदद से घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक ड्राइवर निर्मल जुगरान पुत्र अनुसूया प्रसाद (27 वर्ष) ग्राम धारी, पपेंद्र कुमोला पुत्र शिवलाल कुमोला (34 वर्ष) घसिया महादेव श्रीनगर, हेमलता रतूड़ी पत्नी चित्रानंद रतूड़ी (59 वर्ष) श्रीकोट, विमला बहुगुणा पत्नी मधुसूदन बहुगुणा (43) कीर्तिनगर और बसंती बुटोला पत्नी देवेंद्र बुटोला (36 वर्ष) श्रीनगर दुर्घटना में घायल हो गए।

ओम प्रकाश पुंडोरा पुत्र जेपी पुंडोरा (45 वर्ष), निवासी ऐजेंसी मोहल्ला श्रीनगर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हेमलता और विमला की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पपेंद्र को छोड़कर बाकी घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed